फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन उपमंडल में एक दिन छोड़कर होगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
जल शक्ति विभाग की तकनीकी टीम कड़कती धूप में कुणाह खड्ड में जल परियोजनाओं का सर्वेक्षण करते हुए।
विज्ञापन
व्यास, कुणाह और मान खड्ड में स्थित पेयजल योजनाओं का जलस्तर 80 फीसदी घटा
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की 14 जल परियोजनाएं प्रभावित, प्रचंड गर्मी में पेयजल संकट गहराया
पंकज राणा

रंगस (हमीरपुर)। भीषण गर्मी और लगातार अवैध ढंग से खड्डों में खनन से नदी व खड्डों पर स्थित पेयजल योजनाओं का जलस्तर 80 फीसदी के करीब कम हो गया है। इससे जलशक्ति विभाग उपमंडल नादौन की 14 पेयजल परियोजनाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। यदि आगामी कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई तो प्रभावित पेयजल परियोजनाएं बंद भी हो सकती हैं।

इस स्थिति को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने मजबूरी में शुक्रवार एक दिन छोड़कर यानी तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति करने का निर्णय लिया है ताकि मानसून आने तक पेयजल आपूर्ति को जैसे तैसे बहाल रखा जा सके। फिलहाल विभाग की टीम ने जल परियोजनाओं के आसपास कुणाह खड्ड में जाकर तकनीकी रूप से सर्वेक्षण भी किया है कि जल परियोजनाओं के आसपास कैसे पानी को डायवर्ट किया जाए ताकि जल संग्रहण टैंक में पानी इकट्ठा हो सके। इसके लिए विभाग ने सभी विकल्पों पर मौके पर जाकर तकनीकी तौर पर चर्चा करने का प्रयास किया है। जल शक्ति विभाग उप मंडल नादौन के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने कहा कि ब्यास नदी और मान व कुणाह खड्ड का जलस्तर काफी कम हो गया है और ऐसी स्थिति में जल परियोजनाओं को लगातार चलाना अब विभाग के लिए मुसीबत बना हुआ है। विभाग ने उपमंडल नादौन के अंतर्गत 14 जल परियोजनाओं के तहत आने वाले क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति तीसरे दिन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन गांवों में तीसरे दिन मिलेगी सप्लाई

उठाऊ पेयजल योजना कोलहा कलूर के तहत ग्राम पंचायत कोहला व कलूर के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में पानी की सप्लाई शुक्रवार से एक दिन छोड़कर दी जाएगी। इसी तरह उठाऊ पेयजल योजना बड़ा चौडू के तहत ग्राम पंचायत फस्टे, बडा व सपड़ोह के लोगों को भी तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार से उठाऊ पेयजल योजना टिल्लू जलाड़ी के तहत ग्राम पंचायत भरमोटी, मण, जलाड़ी व वेला, उठाऊ पेयजल योजना वेला के तहत ग्राम पंचायत भरमोटी, उठाऊ पेयजल योजना साईं मटवार के तहत ग्राम पंचायत कमलाह, बटराण, घलूं व कोटला चिलियां उठाऊ पेयजल योजना नौहंगी भूंपल के तहत ग्राम पंचायत दंगड़ी, बूणी, नौहंगी, लाहड कोटलू व भूंपल, उठाऊ पेयजल योजना कमलाह बल्ह पटियाला के अंतर्गत ग्राम पंचायत कमलाह, बटराण घलूं व कोटला चिलियां, उठाऊ पेयजल योजना कोहला कलूर चोआ चुकराला के तहत ग्राम पंचायत चौडू, जीहण व बलडूहक, उठाऊ पेयजल योजना भजवाल के तहत ग्राम पंचायत जीहण व चौडू, उठाऊ पेयजल योजना मंझला वन हार रंगस के तहत ग्राम पंचायत रंगस, उठाऊ पेयजल योजना जोलसप्पड़ के तहत ग्राम पंचायत जोलसप्पड़, उठाऊ पेयजल योजना पन्याला रंगस के तहत ग्राम पंचायत रंगस, उठाऊ पेयजल योजना जीहण के तहत ग्राम पंचायत जीहण और उठाऊ पेयजल योजना नियाटी मझोट के तहत ग्राम पंचायत बलडूहक के लोगों को शुक्रवार से एक दिन छोड़कर यानी तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें