फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगस में मुख्य पाइप टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
रंगस में मेन पाइपलाइन की मरम्मत करते जल शक्ति विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। ग्राम पंचायत रंगस में रिहायशी मकान के साथ जलशक्ति विभाग के जल भंडारण टैंक में जाने वाला मुख्य पाइप टूट गया है। इससे सारा पानी घर के आंगन में ही लीक हो रहा है। पानी की धार इतनी तेज है कि घर की दीवार को गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं, मुख्य पाइप के टूटने से क्षेत्र के कुछ हिस्से में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई है। इस पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग अनुभाग रंगस की कनिष्ठ अभियंता वीना ने कहा कि अचानक पाइप के टूटने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया है। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के निर्माण स्थल के साथ अन्य कई जगहों पर जल भंडारण टैंक की मुख्य पाइप टूटने की वजह से जलापूर्ति में आंशिक बाधा आई है। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है। रविवार से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
इस मौके पर फोरमैन ज्ञानचंद, वाटर गार्ड राजीव कुमार, गुलाम मोहम्मद, तिलक राज सहित पंप अटेंडेंट विजय कुमार भी मरम्मत कार्य करने वाली टीम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें