फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के कई गांवों में पेयजल संकट, रोजमर्रा के काम हो रहे प्रभावित

Thu, 11 Jun 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के कई गांवों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में नियमित पानी की सप्लाई नहीं मिलने से लोगों की दैनिक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अपर करहा, निचला करहा और खरवाड़ छुठवीं गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत हुई। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति अनियमित चल रही है।
अधिकांश दिनों में केवल लगभग आधे घंटे के लिए ही पानी छोड़ा जा रहा है, जो आबादी और जरूरतों के हिसाब से नाकाफी है। कम समय की सप्लाई के कारण लोग पर्याप्त पानी का भंडारण भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे घरेलू कामकाज के साथ-साथ पशुपालन और अन्य आवश्यक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। सुबह और शाम के समय अधिक जरूरत होने के बावजूद पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिससे लोगों को दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और सप्लाई बाधित होने के कारणों की जानकारी भी दी जाए।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग लदरौर के अधिकारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि विभाग को ऐसी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी मामले की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें