फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज की छह पंचायतों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत मेवा लगवलती पेयजल परियोजना में बिजली कट लगने से लुद्दर महादेव, मनवीं, बहनवीं, पलपल, गरशाहड़ और पपलाह पंचायतों में पिछले एक माह से सुचारू पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग प्रदीप कुमार, कौशल्या देवी, हरी राम, निक्का सिंह और अनुराधा कुमारी आदि ने कहा कि गांवों को मेवा लगवलती परियोजना से पानी की नियमित आपूर्ति न होने से दिनचर्या के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। जाखू स्थित इस परियोजना जो कि सब डिवीजन ऊहल के तहत आती है और उसमें बार-बार बिजली कट लग रहे हैं, जिसके चलते पानी की सप्लाई पूरी नहीं हो पा रही है। इसका खामयाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। भोरंज में जल शक्ति विभाग ने बरसात में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजनाओं को ठीक कर अस्थायी तौर अन्य जगहों से पेयजल कनेक्शन दे दिया है, लेकिन जब तक मेवा लगवलती पेयजल परियोजना से पूर्णत: पानी की सप्लाई नहीं आती तब तक पेयजल समस्या बनी रहेगी। पेयजल को लेकर ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है और विभाग से जल्द समाधान की मांग की जा रही है।
जल शक्ति विभाग भोरंज एसडीओ आशीष देव ने कहा कि प्रोजेक्ट से पानी की आपूर्ति कम है। जिस वजह से कुछ पंचायतों में पानी की आपूर्ति कम हो पा रही है, जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग सब डिवीजन ऊहल के एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि बार-बार बिजली के कट लगने से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें