फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अणु और ब्राह्मणी गांव में पेयजल संकट गहराया, छह दिन से आपूर्ति ठप

Thu, 22 Jan 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अणु में खोदी गई सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
क्षेत्र के 80 परिवारों को हो रही परेशानी, समस्या के समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

सड़क को चौड़ा करने के लिए की गई खोदाई में पानी के पाइप के टूटने से हुई समस्या

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से अणु से बडू तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इसके लिए अणु में खोदाई की गई है। खोदाई के दौरान यहां पर कार्यरत कंपनी ने पानी के मुख्य पाइप को तोड़ दिया है।
पानी के पाइप के टूटने से अणु और ब्राह्मणी गांव के 80 परिवारों को छह दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस संंबंध में लोगों ने विभाग को कई बार सूचित किया, लेकिन विभाग ने अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में सुरेश कुमार, सरणदीप, राजेश कुमार, संजय कुमार, महेंद्र सिंह, कुलदीप, विपिन कुमार, पूनम चौहान, भाग सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान संबंधित एजेंसी की लापरवाही से क्षेत्र की जल आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिस कारण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
पीने के पानी की आपूर्ति बाधित होने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। वहीं, इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई है। उन्होंने संबंधित विभाग एवं सड़क निर्माण एजेंसी से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तुरंत मरम्मत कर नियमित जल आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन

कोटस:
शीघ्र ही मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। -दीपक कपिल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर

पानी के पाइप तो आ गए हैं, लेकिन खोदाई का कार्य चला हुआ है। एक ओर ट्रैफिक होता है। एक दिन के भीतर समस्या का हल कर दिया जाएगा। -राकेश, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें