फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली में बिजली वोल्टेज बढ़ने से फोटोस्टेट मशीन समेत दर्जनों उपकरण जले

विज्ञापन
कोहली में बिजली वोल्टेज बढ़ने से खराब हुआ इलेक्ट्रोनिक उपकरण। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल लंबलू के अनुभाग भिड़ा के तहत कोहली में वोल्टेज बढ़ने से दर्जनों बिजली उपकरण जल गए हैं। अनुभाग के तहत लगातार हो रही लापरवाही से आए दिन कोई न कोई घटना पेश आ रही है। पूर्व में भी क्षेत्र में वोल्टेज बढ़ने से बिजली उपकरण जले थे। बिजली बोर्ड को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने रोष जताया है। यह समस्या कोहली बाजार में एनएच 103 के ऊपर से गुजरने वाली एलटी लाइन के तार ढीले होने के कारण पेश आ रही है। इन तारों के साथ ट्रक या अन्य बड़े वाहन छू रहे हैं, जिससे तार आपस में टकरा रहे हैं और बिजली वोल्टेज की समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को भी एक ट्रक के गुजरने के बाद यह तार आपस में टकराए और बिजली वोल्टेज बढ़ने से कोहली की एक दुकान की फोटोस्टेट मशीन, अडॉप्टर, बीज भंडार में मशीन का चार्जर, आभूषण विक्रेता की दुकान के छह एलईडी बल्ब, मनोज कुमार का इंटरनेट सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अडॉप्टर, हार्डवेयर दुकान के तीन बल्ब और अडॉप्टर जल गए। इन लोगों का कहना है कि इससे पहले भी ऐसी घटना दो से तीन बार हो चुकी है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि इस नुकसान का आकलन करवाकर उन्हें नुकसान की भरपाई की जाए। क्योंकि बिजली बोर्ड की लापरवाही के कारण ही नुकसान हुआ है।
इनका कहना है कि समय रहते अगर नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो बोर्ड के विरुद्ध उपभोक्ता अदालत में जाएंगे। लोगों ने बोर्ड अधिकारियों से इस एलटी लाइन को ऊंचा करने की मांग की है। इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राजन गुप्ता ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। स्टोर में बड़े पोल उपलब्ध नहीं हैं। पोल आने पर शीघ्र ही एलटी लाइन को ऊंचा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें