मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को प्रशिक्षण देते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की स्किल डेवलपमेंट लैबोरेटरी (कौशल विकास प्रयोगशाला) में विभिन्न विभागों में तैनात फैकल्टी के लिए तीन दिवसीय स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित की गई। इसके समापन पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। डॉ. सुमन यादव ने बताया कि 19 से 21 अप्रैल तक इस कार्यशाला का आयोजन स्किल डेवलपमेंट लैबोरेटरी के नोडल अधिकारी डॉ. तरुण शर्मा की देखरेख में किया गया। इसमें डॉ. रुचि शर्मा टीचिंग कंसलटेंट विशेष रूप से विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग सेशन आयोजित करने के लिए कार्यशाला में उपस्थित रहीं।
डॉ. सुमन यादव ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के अनुसार स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग अब एमबीबीएस पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग में मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है, उसके आधार पर एमबीबीएस छात्रों को मरीजों को आपातकालीन विभाग व अस्पताल में दाखिल होने के बाद किए जाने वाले इलाज का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे इन छात्रों की कार्यकुशलता बढ़ेगी। डॉ. सुमन यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पहले भी स्टाफ, छात्रों और पुलिस के लिए आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज को दिए जाने वाले इलाज के बारे में (बीएलएस व एसएलएस) प्रशिक्षण दिया जा रहा है।