फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कोलकाता और केरल में चिकित्सकों की हत्या पर जांच की मांग, प्रदेश में हुए प्रदर्शन

Sat, 17 Aug 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/कुल्लू/टांडा (कांगड़ा)

सार

सोमवार सुबह ओपीडी में जाने से पहले चिकित्सकों ने गेट मीटिंग कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशिक्षु चिकित्सकों ने हाथों में न्याय दिलाने की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हमीरपुर में चिकित्सकों ने की गेट मीटिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में हुई महिला चिकित्सक की हत्या पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सकों ने कड़ा विरोध जताया है। सोमवार सुबह ओपीडी में जाने से पहले चिकित्सकों ने गेट मीटिंग कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशिक्षु चिकित्सकों ने हाथों में न्याय दिलाने की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने कि उनके के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए।

विज्ञापन




ड्यूटी के दौरान महिला चिकित्सक की हत्या कर देना चिंताजनक विषय है। हत्या के मामले में संलिप्त पाए जाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर रजित ने कहा कि चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। कोलकाता में हुई चिकित्सा की हत्या चिंताजनक है। इस तरह से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
खड़े हुए हैं।

विज्ञापन

कुल्लू में डॉक्टरों ने सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स प्रोटेक्शन एक्ट की उठाई मांग
कोलकाता के अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक महिला डॉक्टर की हत्या से डॉक्टरों में विरोध देखने को मिल रहा है। वहीं जिला कुल्लू में भी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू परिसर में एकत्रित होकर डॉक्टरों ने इस घटना का विरोध किया है और कैंडल जलाकर दिवंगत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा डॉक्टरों ने कोलकाता के अस्पताल में हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि कोलकाता की दिवगंत डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए कुल्लू के डॉक्टरों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद डॉक्टर भयभीत है। यह पहला मामला नहीं है,जब ड्यूटी के दौरान किसी डॉक्टर के ऊपर हमला हुआ है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए।
विज्ञापन

कोलकाता और केरल में चिकित्सकों की हत्या पर जांच की मांग
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने कोलकाता मेडिकल काॅलेज की द्वितीय वर्ष की पीजी छात्रा डॉक्टर की हत्या पर दुख जताया है। एसोसिएशन के सचिव डाॅ. अंकित शुक्ला ने कहा कि हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया। उन्होंने कहा कि इसी तरह की एक घटना केरल में भी घटित हुई, जहां एक यंग रेजीडेंट महिला डॉक्टर की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। एसोसिएशन का कहना है कि महिला डॉक्टरों के साथ इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि इन मामलों की जांच कर संलिप्त आरोपियों को सजा दिलाई जाए। ऐसे मामलों की विस्तृत जांच करवाई जानी चाहिए। विशेषकर महिला डाॅक्टरों की उनके कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। एसोसिएशन ने दोनों मामलों में प्रशासन से तुरंत उचित कार्रवाई करने की मांग की है, अन्यथा एसोसिएशन देशभर में ऐसे मामलों के विरोध में उतरने को मजबूर होगी। एसोसिएशन ने दो दिन के भीतर इन मामलों पर कार्रवाई न होने और आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें