फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद, मारपीट में महिला घायल, केस दर्ज

Thu, 26 Sep 2024 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक मारपीट और धमकी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अनुज कुमार पुत्र कृष्ण चंद ने बताया कि उनके घर की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर मनरेगा के अधीन निर्माण कार्य चल रहा था। इसी कारण उन्होंने अपनी पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी, जबकि उनकी गाड़ी के आगे संदीप कुमार की कार खड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अनुज ने कहा कि रात करीब 09:30 बजे सुनील कुमार निवासी गांव वलोह बाइक पर आया। इस दौरान वह उसे और संदीप कुमार को गाली-गलौच करने लगा और हाथापाई शुरू कर दी। जब शिकायतकर्ता की माता, कांता देवी, बीच-बचाव करने आईं, तो सुनील कुमार ने उन्हें मुंह पर जोर से मुक्का मार दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
शिकायतकर्ता ने अपनी माता को भोंरज अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें हमीरपुर के लिए रेफर किया। बाद में हमीरपुर में उपचार के बाद उन्हें शिमला के लिए भेजा गया है, जहां वे अभी भी उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें