फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों में विसंगतियां, गैर शिक्षकों को होगा नुकसान: संघ

विज्ञापन
गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की उपनिदेशक कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर/बिझड़ी (हमीरपुर)। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला हमीरपुर की बैठक प्रधान सोमनाथ जगोता की अध्यक्षता में कार्यालय उपशिक्षा निदेशक उच्चतर हमीरपुर के परिसर में शुक्रवार को हुई। इसमें छठे वेतन आयोग पर चर्चा की गई तथा पाया गया कि वेतन आयोग की सिफारिशों में बहुत विसंगतियां हैं। जिसमें लिपिक वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जिला प्रधान सोमनाथ जगोता ने प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर से दूरभाष पर चर्चा की। इस दौरान मांग की गई कि सभी कर्मचारियों को 2.59 का फैक्टर दिया जाए तथा लिपिक वर्ग को 3200 ग्रेड पे फिक्स की जाए, जोकि इस समय उनका हक है तथा जिन कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं हो रहा है, उन्हें पंजाब की तर्ज पर 15 फीसदी की वेतन वृद्धि का विकल्प दिया जाए। लिपिक वर्ग के लिए दो वर्ष का प्रोबेशन पीरियड रखा गया है तथा उसके उपरांत 10300, 34800 का पे स्केल दिया जाता है।
जिस कारण लिपिक वर्ग को पहले भी सबसे ज्यादा वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्तालाप कर रहे हैं तथा शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। बैठक में महासचिव कमल शर्मा, हमीरपुर शहरी इकाई के प्रधान मनोहर लाल महाजन, सुजानपुर इकाई के प्रधान रविंद्र कुमार, नौदान इकाई के प्रधान सुशील कुमार, महामंत्री अजय कुमार शर्मा, भोरंज इकाई के प्रधान वरयाम सिंह, महामंत्री स्वरूप कुमार, बिझड़ी इकाई के प्रधान कमल शर्मा, महामंत्री अजय शर्मा, जिला शिकायत निवारण कमेटी के अध्यक्ष लोकेश कपिल, समस्त लिपिक वर्ग कृष्ण कुमार, सुरजीत, मनोज, नवीन, अनिता, सपना, सुदेश, रीना व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उधर, वेतन विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के लिए गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ खंड बिझड़ी की बैठक प्रधान कमल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें छठे वेतन आयोग की सिफारिशों पर संघ की ओर से असंतोष जताया गया है और सरकार से आग्रह किया है कि सभी कर्मचारियों को 2.59 का गुणांक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें