फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वार्ड पंच के लिए सास-बहू में सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पंचायत चुनाव में इस बार एक अनोखा मुकाबला देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत नारा के वार्ड जियाना में वार्ड सदस्य के लिए सास और बहू दोनों चुनाव मैदान में आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। इन दोनों महिलाओं के बीच चुनावी टक्कर ने पूरे गांव की राजनीति को गमरा दिया है। दोनों उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ गांव में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। सास मलकां देवी (56) पहले पंचायत में सिलाई अध्यापक थीं और स्वयं सहायता समूहों से भी जुड़ी हैं। वहीं, बहू शशि देवी (36) बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं। रोचक बात यह है कि दोनों ही उम्मीदवार पहली बार पंचायतीराज चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन




इनके अलावा अन्य कोई उम्मीदवार पंच के पद के लिए मैदान में नहीं है। सास-बहू ही इस वार्ड से उम्मीदवार हैं। इस वार्ड में 384 मतदाता हैं जो वार्ड सदस्य का चुनाव करेंगे। सास और बहू के आमने-सामने होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। चुनाव जीतने के लिए दोनों ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। इनके भाग्य का फैसला 26 मई को होने वाले मतदान पर निर्भर है। हालांकि किस उम्मीदवार के भाग्य में जीत लिखी है, यह परिणाम ही तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें