संयुक्त कार्यालय परिसर नादौन में ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाते कर्मचारी। स्रोत : जागरूक पाठ
नादौन (हमीरपुर)। संयुक्त कार्यालय परिसर नादौन में वीरवार सुबह पीछे की ओर स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़क गई। आग भड़कने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग के प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। एसडीएम निशांत शर्मा और बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अक्षय कुमार भी मौके पर पहुंचे। नादौन- अंब मुख्य मार्ग किनारे स्थित इस ट्रांसफार्मर में लगी आग देख कर आसपास के लोगों ने तुरंत इसे बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई। इस संबंध में सहायक अभियंता अक्षय कुमार ने कहा कि घटना की जांच आरंभ कर दी गई है ताकि आग लगने के कारणों का शीघ्र पता चल सके।