फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फार्मेसी काउंटर और स्त्री रोग ओपीडी के बाहर से आवाजाही मुश्किल

विज्ञापन
डॉ. राधााकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्ची काउंटर पर लगी कतार।संवाद
विज्ञापन
दोनों जगह लगी रहती है मरीजों की भीड़, आवाजाही के लिए है प्रमुख रास्ता
विज्ञापन


व्हीलचेयर या स्ट्रेचर ले जाने के लिए तीमारदारों को झेलनी पड़ती है परेशानी

फार्मेसी का सीनियर सिटीजन काउंटर आवाजाही के मुख्य रास्ते में, लगी रहती है भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के निशुल्क फार्मेसी काउंटर और स्त्री रेाग ओपीडी के बाहर से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ओपीडी के बाहर महिलाओं की भीड़ तो फार्मेसी के बाहर दवाइयां लेने वाले मरीजों एवं तीमारदारों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में द्वितीय तल, पर्ची काउंटर, आध दर्जन ओपीडी और खून जांच लैब को जाने के लिएअस्पताल के अंदर का यह ही मुख्य रास्ता है। इस रास्ते के बीच लगने वाली भीड़ के कारण व्हील चेयर या स्ट्रेचर ले जाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सप्ताह के पहले दिन तो यहां अधिक भीड़ रहती है। लोग फर्श पर बैठकर दवाइयों या ओपीडी में बारी आने का इंतजार करते हैं। मरीजों की संख्या पहले ही अधिक होती है और उनके साथ आए तीमारदार इसी रास्ते में बैठक मरीज का इंतजार करते हैं। जबकि, स्त्री रोग ओपीडी के अगली तरफ माइनर ओटी भी है और यहां अकसर स्ट्रेचर पर मरीजों को लाया जाता है। भीड़ के कारण यहां पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को ही परेशानी होती है तो स्ट्रेचर और व्हील चेयर वालों को तो और भी अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि यहां सुरक्षा कर्मचारी तैनात है जो लोगों को उचित दिशानिर्देश देते हैं। महिलाओं के बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें