हमीरपुर बाजार में चालान को लेकर पुलिस कर्मी से उलझते वाहन चालक। संवाद
हमीरपुर। मुख्य बाजार के गांधी चौक के पास शाम के समय ट्रैफिक पुलिस की ओर से वनवे का चालान काटने पर खूब हंगामा हुआ। जिस व्यक्ति का चालान काटा जा रहा था वह कश्मीरी गली से आ रहा था तथा ट्रैफिक पुलिस ने उसे वहां पर रोक दिया।
दुपहिया सवार व्यक्ति ने तर्क दिया कि अन्य वाहन भी जा रहे हैं तो उनका चालान क्यों नहीं काटा गया। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों में मौके पर तर्क दिया कि जो गलियों से वाहन आते हैं उन्हीं का चालान किया जाता है। जबकि जो वहां पहले से ही बाजार में खड़े होते हैं उनका चालान नहीं होता। वहीं, पुलिस कर्मचारियों की ओर शहर के चोर रास्तों से बचकर वनवे का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का तर्क दिया। काफी देर तक यहां पर बहसबाजी हुई। ट्रैफिक इंचार्ज राजकुमार ने कहा कि शहर में वनवे से बचने के लिए चोर रास्तों का इस्तेमाल वाहन चालक करते हैं। ऐसे में लोगों को गलियों में गुजरने में दिक्कत पेश आती है। नियमों के तहत मामले में कार्रवाई की गई है।