बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध मेें गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू
बाबा बालक नाथ उड़ गया मोर बनके आदि भजनों से माहौल हुआ भक्तिमय
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में महंत निवास में शनिवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू हुआ। यहां महंत राजेंद्र गिरी नाम दान करवा रहे हैं। शनिवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से नाम दान लिया गया। इसके अलावा शाम के समय बाबाजी की चौकी भी यहां पर लगाई गई। इसमें पंजाब से आए कलाकारों ने बाबाजी की भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। बाबा बालक नाथ उड़ गया मोर बनके, चिमटे दी छनकार, बाबा तेरे चिमटे दी आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शनिवार शाम सात बजे तक नाम दान दिया गया। वहीं, रविवार 21 जुलाई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक नाम दान दिया जाएगा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। काफी तादाद में श्रद्धालु महंत निवास में पहुंच गए हैं। वहीं, रविवार को हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने के संभावना है। इस बारे में महंत राजेंद्र गिरी ने कहा कि गुरु पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना बाबा के दरबार में पूरी होती है।