फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मनरेगा कार्यों में विकास खंड नादौन ने बनाया नया रिकॉर्ड

Sun, 23 Mar 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। वित्त वर्ष 2024-25 में मनरेगा कार्यों में विकास खंड नादौन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। नादौन वित्त वर्ष में पांच लाख से अधिक कार्यदिवस सृजित करने वाला जिला हमीरपुर का एकमात्र विकास खंड बना है। विकास खंड की 17 पंचायतों ने 10 हजार से अधिक कार्यदिवस सृजित किए हैं। विकास खंड की ही ग्राम पंचायत कश्मीर ने सबसे अधिक 27 हजार कार्यदिवस सृजित कर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री विशेष आपदा राहत पैकेज के तहत कार्यों में विकास खंड में काफी कार्य करवाए गए। जिसमें लोगों के घरों के पास सुरक्षा दीवारें व गोशालाएं संपर्क रास्ते, डंगे इत्यादि कार्य प्रमुख थे।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023-24 में विकास खंड में लगभग 2600 कार्य करवाए गए जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक दो हजार के आसपास कार्य करवाए जा चुके हैं। लोगों के निजी कार्यों के अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, ग्रामीण पर्यटन के विकास, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार के कार्य भी करवाए जा रहे हैं। विकास खंड ने वर्ष में मनरेगा में 24 करोड़ के लगभग राशि व्यय कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें से लगभग 14 करोड़ रुपये आम लोगों को दिहाड़ी की एवज में उनके खातों में डाले हैं। 1191 परिवारों ने 100 दिन पूरे किए हैं। इससे लोगों को कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से मिलने वाली योजनाओं का लाभ भी मिला है।



मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा राहत कार्य निष्पादित किए गए और ग्रामीण स्तर के छोटे-छोटे स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। इनसे आम लोगों को रोजगार भी मिल रहा है व स्थायी परिसंपत्तियों का भी निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-निशांत शर्मा, खंड विकास अधिकारी नादौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें