फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चर्म रोग विशेषज्ञ का टांडा मेडिकल कॉलेज हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व चिकित्सक की नादौन अस्पताल में हुई थी नियुक्त
विज्ञापन

अब चिकित्सक का तबादला होने से मरीजों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगू (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन में कार्यरत चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी पटियाल का तबादला अब टांडा मेडिकल कॉलेज में हो गया है। चिकित्सक का तबादला होने से अब यहां मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन अस्पताल में विभिन्न चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी पटियाल की भी नियुक्ति की थी ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों रमेश, निक्कू राम, राजेश, सुमित, राजीव, पुनीत आदि ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने नादौन अस्पताल में कार्यरत चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी पटियाल का तबादला अब टांडा मेडिकल कॉलेज हो गया है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश मरीज डॉ. मीनाक्षी के माध्यम से अपने चर्म विकारों का उपचार करवा रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक का तबादला होना मरीजों के लिए परेशानी बन गया है। दूरदराज से आए मरीज किराया खर्च कर यहां आते हैं और उन्हें बिना स्वास्थ्य सुविधाएं मिले निराश लौटना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में चर्म रोग चिकित्सक नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में बीएमओ नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें