भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (आईटीबीपी) में डिप्टी कमांडेंट विनोद शर्मा अपनी बेटी भारतीय सेना में
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल(आईटीबीपी) में डिप्टी कमांडेंट की बेटी भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार समेत समस्त पंचायत के लोगों में खुशी की लहर है। श्वेता शर्मा पुत्री विनोद कुमार शर्मा जिला हमीरपुर के धनेटा कस्बे के तहत आते गांव भदरूं की रहने वाली है।
श्वेता शर्मा ने 28 फरवरी को बंगलूरू स्थित एयरफोर्स कमांड अस्पताल में बतौर लेफ्टिनेंट ज्वाइन किया है। श्वेता ने राष्ट्रीय स्तर की एमएनएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। श्वेता ने अपनी दस जमा दो की पढ़ाई धनेटा स्कूल से पूरी की। माता अंजू शर्मा गृहिणी हैं। जबकि, छोटी बहन वर्षा शर्मा मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। परिवार में चौथी पीढ़ी सेना में सेवाएं देने जा रही है। उसके पिता आईटीबीपी में दादा बलदेव शर्मा और परदादा मुसादी राम भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। डिप्टी कमांडेंट विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें गर्व है कि वह दो बेटियों के पिता हैं। विनोद शर्मा वर्तमान में आईटीबीपी स्टेशन लुधियाना में सेवाएं दे रहे हैं।