फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पॉस मशीनों में बैकलॉग का विकल्प न मिलने से डिपो संचालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले माह अधिकांश डिपुओं में नहीं हुई थी चीनी की आपूर्ति, अब दो माह का कोटा पहुंचा
विज्ञापन

मशीनों में बैकलॉग का विकल्प न होने से एक माह के चीनी कोटे से महरूम रहेंगे उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश के डिपुओं में दो माह का चीनी का कोटा तो भेज दिया है लेकिन यहां लगी पॉस मशीनों में विभाग ने बैकलॉग का विकल्प ही नहीं डाला है। इन डिपुओं में पिछले माह चीनी का कोटा नहीं आया था। ऐसे में प्रदेश के उपभोक्ताओं को पिछले माह के चीनी कोटे से वंचित रहना पड़ेगा। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि जिन डिपुओं पर पिछले माह सभी खाद्य पदार्थ उपलब्ध थे वह भी सर्वर की समस्या के चलते अपने सभी उपभोक्ताओं को वितरित करने में असफल रहे थे।
विज्ञापन



उन्होंने विभाग और सरकार से इस माह डिपुओं में मिलने वाले सभी खाद्य पदार्थों का बैकलॉग का विकल्प पॉस मशीनों में डालने की मांग की है। यदि विभाग इस माह बैकलॉग का विकल्प नहीं डालता है तो जहां एक ओर उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा वहीं बरसात के कारण खाद्य सामग्री के खराब होने का डर भी डिपोधारकों को सताने लगा है। ऐसे में डिपो संचालकों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है। इस बारे में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि यह सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिन डिपुओं में चीनी का दो माह का कोटा पहुंचा है वहां पर बैकलॉग का विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें