फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गसोता स्कूल के बाहर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

Sun, 02 Feb 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन इकाई हमीरपुर की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने 24 दिसंबर 2024 को संपन्न हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक में संगठन सदस्यों ने अधूरे फुटपाथ कार्य को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से आरटीओ कार्यालय तक फुटपाथ बनाया गया है, उसे हथेली पुल तक बनाया जाए।

वहीं, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गसोता के बाहर गति अवरोधक स्पीड ब्रेकर, तीनपहिया वाहनों में मीटर का प्रावधान या किलोमीटर के रेट निर्धारित किए जाएं अन्यथा विभिन्न स्थानों के लिए रेट निर्धारित किए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं का शोषण न हो। सदस्यों ने कहा कि मोटा चौक नाल्टी सड़क हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दर्पण मिरर लगाए जाएं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले और कोई दुर्घटना न हो।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसके कौड़ा, मनसुख पठानिया, हेमराज शर्मा, प्रेमचंद, शंभूराम जसवाल, आरसी रागड़ा, अशोक सोनी, अनिरुद्ध डोगरा, विजय कुमार डोगरा, संतोष बन्याल, विजयलक्ष्मी तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें