फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बकारटी मोक्षधाम विकसित करने और सड़क बनाने की मांग

Mon, 22 Sep 2025 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सुधार सभा बकारटी की विशेष बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगू (हमीरपुर)। ग्राम सुधार सभा बकारटी ग्राम पंचायत जंगल रोपा की विशेष बैठक सभा के प्रधान सोम दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक्में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में गांव बकारटी के मोक्ष धाम में दो सुरक्षा दीवार लगाने, शेड निर्माण, संपर्क सड़क निर्माण, बावड़ियों की मरम्मत करने के कार्य को करवाने को लेकर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि बकारटी मोक्षधाम में लगभग छह गांवों के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं। बरसात में हुए नुकसान से निपटने के लिए प्रयास करना जरूरी है। इस कड़ी में विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए सांसद एवं पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य सभा के सांसद सिकंदर कुमार और स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के समक्ष इन मांगों को रखा गया है। सार्वजनिक हित के इन जरूरी कार्यों के लिए 20 लाख रुपये के बजट का प्रावधान करने का आग्रह किया है। बैठक में महासचिव राज कुमार, रमेश शर्मा, देश राज चौधरी, पवन चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, रविंद्र कानूनगो, पृथ्वी चंद, संत राम, रत्न शर्मा, सुशील शर्मा, अमर सिंह धीमान, रमेश चंद, अशोक कुमार, खेम राज, प्रेम चंद ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें