फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों में फूलों की मांग बढ़ी, उत्पादकों के चेहरों पर लौटी रौनक

विज्ञापन
बिझड़ी में फूल उत्पादकों ने दिल्ली भेजने के लिए रखे फूल। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के तहत फूल उत्पादक किसानों के दो साल बाद अब दिन बहुरने लगे हैं। कोरोना महामारी की वजह से दो साल इनका व्यवसाय पूरी तरह ठप रहा। अन्य राज्यों को फूलों की सप्लाई नहीं हो पा रही थी और मांग भी बहुत कम थी। अगर कहीं से मांग आती भी तो दाम नहीं मिल पा रहे थे। इस कारण फूल उत्पादकों का कारोबार ठप था।
विज्ञापन

अब यह किसान शाम के समय अवाहदेवी से दिल्ली जाने वाली बस में फूलों को भेज रहे हैं। बस से फूलों की सीधी सप्लाई दिल्ली को जाती है। पूर्व में लंबी दूरी की बसें नहीं चलने से भी इन फूल उत्पादकों को दिक्कत आती थी। तब इन किसानों को साथ लगते जिला बिलासपुर के घाघस में ट्रांसपोर्ट में बुकिंग करके फूलों को भेजना पड़ रहा था।
अब सब ठीक हो गया है। इसके चलते हर तीसरे दिन फूलों की सप्लाई किसान दिल्ली भेज रहे हैं। यह किसान कार्नेशन, लोमेनियम, जेसोफला इत्यादि फूूलों की खेती करते हैं। ये गुलदस्ता इत्यादि बनाने में काम आते हैं। इन किसानों ने कृषि विभाग से आर्थिक सहायता से पॉलीहाउस तैयार किए हुए हैं। किसानों सुरजीत कुमार, कृष्ण चंद, राजेश कुमार, निक्का राम ने बताया कि अब कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है और जो नुकसान पिछले दो सालों में हुआ है उसकी भरपाई होना भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें