हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अस्पताल संक्रमण नियंत्रण कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने की। इसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष (एचओडी) मौजूद रहे।
बैठक में अस्पताल में संक्रमण कम करने, उसकी रोकथाम के उपायों और संक्रमण फैलने की अधिक आशंका वाले स्थानों की पहचान करने पर चर्चा की गई। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना करीब 1500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं।
ऐसे में अस्पताल परिसर में संक्रमण नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है। बैठक में मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संक्रमण की आशंका वाले क्षेत्रों तथा बचाव के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
उपस्थित अधिकारियों ने संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार साझा किए। संवाद