फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के गेस्ट हाउस में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

विज्ञापन
हमीरपुर में एक धर्मशाला में शव मिलने के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत जिला मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनीष कुमार (21) निवासी टौणी देवी अपने मामा के घर हमीरपुर में अपनी माता सहित रहता था। रविवार सुबह ही वह एक गेस्ट हाउस में गया और यहां एक कमरा बुक करवाया। इसके बाद वह कमरे के अंदर चला गया। गेस्ट हाउस वालों ने जब खाने के बारे में उससे पूछना चाहा तो पाया कि कमरा बंद था।
काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो मनीष को मृत पाया। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें