फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादाैन में भूस्खलन से घरों के गिरने का मंडराया खतरा

Thu, 07 Aug 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
निर्माणाधीन फोरलेन के पुल के समीप हुआ भूस्खलन। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में ब्यास नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल के मुहाने के पास भूस्खलन हुआ है। इससे नजदीकी घरों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुल के निकट रहने वाले लोगों में गुरदास, वीना देवी, शशि कपूर, वीजेंद्र कुमार, कृष्ण चंद भारद्वाज आदि ने बताया कि उनके घर के निकट की भूमि गिर रही है। इससे उनके घरों को खतरा हो गया है।
विज्ञापन

इस भूमि के किनारे की गई खोदाई के बाद डंगे का कार्य अधूरा पड़ा है। मई में एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य करवा रही कंपनी को डंगे का कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए थे। जुलाई में उपायुक्त ने भी निरीक्षण किया, परंतु आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि घरों को नुकसान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी निर्माण कंपनी की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें