पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकमोह के एक युवक की चेकडैम में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
कपिल कुमार (35) निवासी चकमोह यहीं पर बार्बर की दुकान करता था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे कपिल कुमार घर से निकल गांव की तरफ गया। माना जा रहा है कि गांव से होकर वह चेकडैम पहुंचा।
यहां अचानक पांव फिसलने से वह चेकडैम में गिर गया जिससे कपिल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दियोटसिद्ध पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि मृतक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।