फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की ऊपरी मंजिल में चढ़ी आग की भेंट

Thu, 18 May 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
fire - फोटो : amarujala
विज्ञापन
धंगोटा पंचायत के गांव सूदर में मकान की एक मंजिल आग की भेंट चढ़ गई है। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर रवाना हो गया लेकिन दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने से पहले सब जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


वीरी सिंह निवासी सूदर तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने कहा कि सुबह के समय उसके घर के ऊपरी मंजिल पर अचानक आग भड़क गई। आग में ऊपरी मंजिल का बेड, सोफा सेट, फ्रिज, टेलीविजन और अन्य घरेलू समान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी लेकिन दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने से पहले ही सब जलकर राख हो गया था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन


हलका पटवारी अशोक कुमार ने पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये की फौरी राहत दी। पंचायत प्रधान रजनी बाला, व्यापार मंडल उपप्रधान ओंकार दत्त शर्मा, उप प्रधान ग्राम पंचायत बिझड़ी संजय शर्मा, पूनम कपलेश, सतिश सोनी, कृष्ण कुमार, धर्म सिंह, रंजीत ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

साथ ही बड़सर में दमकल केंद्र खोलने की भी मांग की है। एसडीएम बड़सर अक्षय सूद का कहना है  कि प्रशासन ने हलका पटवारी को मौके पर भेजा। पीड़ित परिवार को दो हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें