उरई कोतवाली क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र नगर निवासी सूर्यकांत पांडेय का परिवार मंगलवार की रात घर पर सो रहा था। इसी बीच उनके बेटे अमित(28) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस मामले को पारिवारिक कलह बता रही है।