फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं की छात्रा ने खाया जहर, मौत

Thu, 09 Jun 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
बारहवीं की छात्रा ने खाया जहर, मौत। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
रावमापा बड़ा की जमा दो की एक छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा (17) पुत्री बलदेव सिंह निवासी फस्टे के रूप में हुई है। पूजा जमा दो कक्षा में विज्ञान संकाय की छात्रा थी।
विज्ञापन


वीरवार को जैसे ही वह स्कूल पहुंची उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना स्टाफ सदस्यों ने उसके परिजनों को दी। इस दौरान छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जमा दो में पढ़ने वाली पूजा करीब पौने 9 बजे स्कूल पहुंची। इस दौरान पूजा की तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना स्टाफ सदस्यों ने परिजनों को दी और उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले गए।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा जैसे ही स्कूल पहुंची उसने उल्टियां मारना शुरू कर दिया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी शिव कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में छात्रा की मौत जहर के सेवन से हुई बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।  मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें