फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को डसने वाले जहरीले सांप को मार डाला

Sat, 13 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
snake - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना नादौन की बेला पंचायत में छह वर्षीय बच्चे को डसने वाले जहरीले सांप को लोगों ने मार डाला। मृतक बच्चे के पिता की समय रहते सांप पर नजर नहीं पड़ती तो सांप एक और व्यक्ति को काट सकता था।
विज्ञापन


बेला पंचायत का छह वर्षीय बालक सुमित पुत्र विनोद कुमार अपनी दादी के साथ सोया था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उसे जहरीले सांप ने काट लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे नादौन अस्पताल ले गए।

बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया लेकिन रास्ते में ही सुमित ने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार के बाद परिजन घर लौटे तो रात के समय मृतक के पिता की अचानक कमरे में सांप पर नजर गई।
विज्ञापन


विनोद कुमार ने शोर मचाया जिसे सुन ग्रामीण कमरे में पहुंचे और उन्होंने सांप को मार डाला। पंचायत प्रधान किशोरी लाल ने कहा कि लोगों ने बच्चे को काटने वाले जहरीले सांप को मार डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें