फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनाह खड्ड में पकड़ा दवाओं का जखीरा

Mon, 04 Apr 2016 11:55 PM IST
अशोक कुमार शर्मा /अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़
विज्ञापन
जंगल में फेंकी एक्सपायरी डेट की दवाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बराहलड़ी के अंतर्गत कुनाह खड्ड में सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों का जखीरा मिलने से हडकंप मच गया। सोमवार को दोपहर करीब 3ः00 बजे खड्ड के पास कुछ लोगों ने एक ट्रैक्टर को कुछ प्लास्टिक के थैले उतारते देखा।
विज्ञापन


जैसे लोग उनके पास आए और शक होने पर उनसे पूछने लगे कि इन थैलों में क्या है, ट्रैक्टर के साथ आए दो लोग भाग खड़े हुए। लोगों ने अन्य लोगों से भी मोबाइल के जरिये इस बारे में बात की। मामले ने तूल पकड़ा और बात खंड चिकित्सा अधिकारी तक पहुंच गई।

बीएमओ गलोड़ अर्चना सोनी ने पकड़ी गई दवाइयों को ट्राले में डलवाकर गलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आईं। हर कोई सवाल कर रहा है कि गरीबों को दी जाने वाली सस्ती या निशुल्क दवाइयों को खड्डों में जलाना गरीब आदमी के साथ धोखा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। युवा नेता होशियार सिंह गौतम, संजय शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से घटना की गहन जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दवाइयां मिलने पर एक जनप्रतिनिधि मामले को दबाने की कोशिश करते भी नजर आए।
विज्ञापन


हालांकि, इस मौके पर ग्रामीण काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने सरकार से दोषियों पर शीघ्र कारवाई की मांग की है।

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बीएमओ गलोड़ अर्चना सोनी ने  कहा कि वह मामले की जांच कर रही हैं। इन थैलों को गलोड़ ले आए हैं और कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें