फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने लगाया फंदा, पति गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
dowry - फोटो : demo pics
विज्ञापन
भोरंज थाना के अंतर्गत नाहलवीं में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लता कुमारी (22) निवासी सलेड़, बिलासपुर की शादी करीब चार माह पहले भोरंज के नाहलवीं निवासी राजेश कुमार (24) पुत्र राजेंद्र सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय तक पति-पत्नी में ठीक रही, लेकिन बाद में दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।

चार माह के भीतर ही दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि मंगलवार देर रात नवविवाहिता ने फंदे लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता दलेर सिंह का आरोप है कि ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


इसलिए उनकी बेटी ने आत्महत्या की। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें