फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बाइक सवारों से 885 ग्राम चरस बरामद

Thu, 06 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
चरस के साथ्‍ा चार दबोचे। - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस चौकी जाहू में नाकाबंदी के दौरान चार बाइक सवार युवकों से 885 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे जाहू पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान दो बाइक सवार जाहू से आए। जैसे ही दोनों नया पुल जाहू के पास पहुंचे तो पुलिस टीम को चेकिंग पर देख बाइकों को पीछे मोड़ भागने लगे। संदेह पर पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को रोका।

एक बाइक को इशान शर्मा निवासी भालत डाकघर हरसौर चला रहा था जबकि उसके पीछे अक्षय ठाकुर निवासी हार डाकघर नाल्टी बैठा था दूसरी बाइक को गौरव गांव तरुडोल, बुंवलू तहसील बड़सर चला रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों बाइकों की तलाशी ली। अक्षय की बाइक की सीट के नीचे 425 ग्राम चरस बराममद हुई। दूसरी बाइक के चालक गौरव की जैकेट के अंदर एक कैरी बैग से 460 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें