फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-स्कूटर की टक्कर, एक घायल

Thu, 03 Nov 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
दुर्घटना। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
नादौन-बंगाणा संपर्क मार्ग पर जटोली गांव के निकट बुधवार को बस और स्कूटर की टक्कर होने से स्कूटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल स्कूटर चालक को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बंगाणा से नादौन की तरफ आ रही एक निजी बस के साथ स्कूटर सवार सुभाष (45) पुत्र कांगसु राम निवासी बटेरा की टक्कर हो गई। स्कूटर चालक सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बस के परिचालक कुलदीप कुमार ने अन्य लोगों सहित घायल स्कूटर चालक को नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया।

इस दुर्घटना में सुभाष कुमार को नाक, चेहरे और टांगों पर चोटें आई हैं। नादौन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें