हमीरपुर। तीन महिलाओं ने गांव टीका बल्ह में एक घर में घुसकर पति और पत्नी से मारपीट की, जिससे दंपति को चोटें आई हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ओम प्रकाश पुत्र दुनी चंद गांव टीका बल्ह डाकघर मौंही तहसील व जिला हमीरपुर की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ घर पर मौजूदा था।
इस दौरान सुषमा देवी, सुदेश कुमारी और सुनीता देवी तीनों महिलाएं उसके घर पर आईं और आते ही दोनों पर हमला कर दिया और गले से पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी ने उसे छुड़ाना चाहा तो उसकी भी पिटाई शुरू कर दी तथा गाली गलौज किया। तीनों महिलाओं ने जान से मारने की धमकी भी दी है। मारपीट से उन्हें गहरी चोटें आई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मारपीट के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है।