फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नैचिंग करते सास-बहु धरी, भीड़ ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे पर चेन स्नैचिंग कर रहीं दो महिलाओं की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। साथ ही नादौन पुलिस को इसकी सूचना दी। गले से चेन चुराने के दौरान पीड़ित महिला ने शोर मचा दिया। इस पर दोनों महिलाएं पास ही खड़ी एक कार की तरफ भागीं, लेकिन स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं और वे जिस कार की तरफ भाग रही थीं उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने खुद को सास-बहू बताया है। महिलाएं लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे लुधियाना से ज्वालामुखी मंदिर माथा टेकने आई थीं। कार चालक का कहना है कि महिलाओं ने उससे लिफ्ट लेनी चाही थी। पुलिस जांच में कार की नंबर प्लेट भी संदिग्ध पाई गई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर नादौन बस स्टैंड पर बस में सवार एक महिला की चेन स्नैच करने का प्रयास कर रहीं दो महिलाओं को लोगों ने देख लिया। महिला ने भी शोर मचाया। इससे दोनों महिलाएं कार की ओर भागीं। स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ लिया और पिटाई कर दी। कार वाले को भी रोक लिया गया। महिलाओं का कहना है कि वे लुधियाना से ज्वालामुखी मंदिर माथा टेकने आई थीं। जब नादौन बस स्टैंड पर सेब तथा मूंगफली खरीद रही थीं तो लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू की दी। कार चालक का कहना है कि उसका महिलाओं से कोई रिश्ता नहीं है। महिलाओं ने उसकी कार में लिफ्ट लेनी चाही थी। उधर, थाना प्रभारी नादौन महिंद्र सिंह परमार ने कहा कि कार की नंबर प्लेट संदिग्ध पाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित महिला ने शिकायत नहीं की है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें