फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी में हुई चोरियों में भी बरमाणा के आरोपी का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। बड़ाग्रां क्षेत्र में हुई चोरियों के आरोपी ने बिझड़ी में भी चोरी करने की बात कबूल कर लिया है। आरोपी ने माना कि उसने ही बिझड़ी में निजी स्कूल, सरकारी स्कूल, सहकारी सभा के ताले तोड़े थे। इसमें आरोपी ने कुछ स्थानों से नकदी व अन्य सामान चुराया था। पुलिस ने आरोपी के अलावा एक अन्य व्यक्ति को थाना में बुलाकर पूछताछ की, लेकिन ठोस सबूत नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

चोरी की वारदातों में आरोपी के अन्य साथियों को अभी तक पुलिस नहीं पकड़ पाई है। पिछले सप्ताह बड़ा गांव में एक ही रात 11 घरों के ताले टूटे थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी राम पाल की पहचान होने पर गांव चलामा नजदीक बरमाणा से उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। इसी बीच पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बड़ा ग्रां के अलावा बिझड़ी में हुई चोरियों की बात कबूल कर ली है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया तथा आरोपी के खिलाफ दूसरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बड़सर जयनंद शर्मा का कहना है कि आरोपी ने बिझड़ी में चोरियों में संलिप्त होने की बात कबूल कर ली है। क्षेत्र में चोरियों में दूसरे साथियों के बारे में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की है, लेकिन अभी कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दूसरी चोरियों के मामले में भी मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें