फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाइयां के मोड़ में गहरी खाई में लुढ़की कार, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत जोलसप्पड़ गांव के पास थाइयां के मोड़ में एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हुए हैं। गनीमत यह रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसा बुधवार रात करीब पौने दो बजे हुआ। कार के गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग उठे और उन्होंने कार सवार तीनों युवकों को एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। जहां पर युवकों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात करीब पौने दो बजे कार चालक सुरेंद्र कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी मंडी, संदीप कुमार पुत्र टेक चंद निवासी मंडी और अनिल कुमार राणा पुत्र प्रकाश चंद राणा निवासी कांगड़ा कंपनी के काम से बद्दी से पालमपुर जा रहे थे। रात करीब पौने दो बजे जब वे थाइयां के मोड़ के पास पहुंचे तो सड़क पर अचानक आधा दर्जन नील गायें आ गईं। इसको बचाने के चक्कर में सुरेंद्र कुमार गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
ग्रामीणों राजकुमार, प्रदीप कुमार, यूब खान का कहना है कि इस मोड़ पर अकसर सड़क हादसे होते रहते हैं। यहां कटड़ा जा रही एक बस खाई में गिरी गई थी। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा करीब दस अन्य हादसे इस स्थान पर हो चुके हैं, लेकिन विभाग और प्रशासन ने सड़क किनारे रेलिंग नहीं लगाई है।
विज्ञापन

एसएचओ नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। घायलों ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार करवा लिया है। उनकी सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें