हमीरपुर। जिला मुख्यालय पर पुलिस ने एक व्यक्ति के घर पर दबिश देकर 51 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नेम चंद पुत्र हेम राज गांव नौहरा हसनपुर, डाकघर मजकुमा, तहसील आमबला, थाना विशाखगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
थाना हमीरपुर के हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार टीम के साथ मंगलवार को गश्त पर थे। गुप्त सूचना पर पुलिस अमरोह चौक में रात नौ बजे पहुंची और नेम चंद पुत्र हेम राज के कमरे से 51 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी हमीरपुर के गांव नेरी स्थित चतर सिंह के मकान में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।