फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहलवीं पट्टा में विवाहिता ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीपुर। थाना क्षेत्र हमीरपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत चमनेड़ के गांव रोहलवीं पट्टा में एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। पुलिस जांच में अभी तक विवाहिता के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक महिला के परिजनों ने सास-ससुर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर मृतक महिला के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। पुलिस ने उसे भी गांव बुला लिया है।
विज्ञापन

दीक्षा ठाकुर पत्नी अनिल हमीरपुर के एक शिक्षण संस्थान में बीएड की पढ़ाई करती थी। दस माह पहले उसकी शादी हुई थी। मंगलवार शाम जब वह घर पर थीं तो उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले आए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। महिला के माता पिता ने सास-ससुर पर तंग करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सास-ससुर से तंग आकर उनकी लड़की ने जहर खा लिया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का पति विदेश में नौकरी करता है। उसे भी पुलिस ने बुला लिया है। इस संबंध में एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें