फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहा गांव के दो मंदिरों में एक लाख की चोरी

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू (सोलन)।
मसूलखाना-बेजा मार्ग पर स्थित चाहा गांव के नगर खेड़ा मंदिर और बोच माता मंदिर से चोर मंगलवार रात्रि लगभग एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ़ कर गए। चोर मंदिर की घंटी और बर्तन भी साथ ले गए। बोच माता मंदिर में एक साल के अंदर चोरी की यह दूसरी घटना है।

पुलिस के अनुसार सुबह जब बोच माता मंदिर और नगर खेड़ा में लोग पूजा करने गए तो दोनों मंदिरों का ताला टूटा पाया गया। गुल्लक की कुंडी भी टूटी मिली। मंदिरों से लगभग एक लाख की नकदी गायब थी। इसके अलावा बर्तन और घंटी भी चोर साथ ले गए। इसे लेकर मंदिर कमेटी ने पुलिस थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस इससकी छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है। इसकी शिकायत भी पुलिस में की गई थी। लोग लंबे समय से यहां पुलिस चौकी खोलने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला का कहना है कि मामले की जांच की जार ही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें