फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफण गांव के अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत, नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत पड़ते फाफण गांव के रहने वाले विधि चंद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार दोपहर बाद मृतक का शव गांव के नाले में बरामद हुआ है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान विधि सिंह (50) पुत्र घसीटू राम निवासी गांव फाफण जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। विधि चंद कुछ सालों से अपने ससुराल बलोह में रहता था। वह तीन दिन पहले ही अपने भाई के चवरख के लिए लकड़ियां काटने फाफण गांव अपने भतीजे के घर आया हुआ था। शनिवार को लकड़ियां काटकर वह अपने ससुराल के लिए रवाना हो गया, लेकिन वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ससुरालियों ने सोचा कि वह अपने गांव में ही रुक गया है। इधर गांव में उसके परिजनों ने सोचा कि वह ससुराल चला गया है, लेकिन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के व्यक्ति को खेतों के साथ लगते नाले के पास एक शव दिखा। उसने इसकी सूचना भोरंज पुलिस को दी। इतने में ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए और शव की पहचान हो गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि से मौत ढांक से गिरने के कारण हुई है।
उधर, एसएचओ भोरंज थाना राजीव लखनपाल का कहना है कि प्रथम दृष्टि से लगता है कि व्यक्ति की गिरने के कारण मौत हुई है। मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें