फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद के चलते चाचा-भतीजा में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत पड़ती बूणी पंचायत के जमनोटी गांव में जमीन विवाद के चलते चाचा-भतीजे में मारपीट हो गई। इससे चाचा के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। जिसका उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है। घायल कश्मीर सिंह (67) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार सुबह जब वह अपने घर में परिवार के साथ बैठा था तो बाहर जोर जोर से कुछ तोड़ फोड़ की आवाजें आने लगी।
विज्ञापन

जब उसने बाहर जाकर देखा तो उसका भतीजा विकास उनके पक्के शौचालय को तोड़ रहा था। जब उसने अपने भतीजे को यह तोड़ फोड़ करने से मना किया तो विकास ने उनके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। आसपास के लोगों तथा परिजनों ने उसे उसके भतीजे के चंगुल से बचाया और नादौन अस्पताल ले आए। सिर पर गहरी चोट आने के कारण उसे अस्पताल में सात टांके लगे हैं। वहीं विकास ने चाचा पर झगड़ा करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर घायल वृद्ध का मेडिकल करवाकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें