फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिली काईं दा बाहल गांव के युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की पन्याली पंचायत के गांव काई दी बाहल गांव के 38 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ गोलू पुत्र बाला राम का शव बुधवार दोपहर को उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर श्मशानघाट के पास नाले में मिला। सूचना मिलते ही एसएचओ महेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक करीब दो हफ्ते से घर से लापता था। उसकी पत्नी सुनीता देवी अपने मायके में थी।
विज्ञापन

जब वह घर आई तो पता चला कि उसका पति लापता है। जगह-जगह ढूंढने पर भी जब कोई पता नहीं चला तो उसने 25 नवंबर को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। मृतक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। वह मानसिक रूप से कुछ परेशान रहता था। मृतक की कोई संतान नहीं है। एक बच्ची गोद ली हुई है। राजेश कुमार ने बीपीएड की पढ़ाई की थी, लेकिन नौकरी नहीं मिलने के कारण बेरोजगार था। राजेश कुमार के दो बड़े भाई भारतीय सेना में हैं।
एसएचओ महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें