बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के बणी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार पुत्र विष्णु दास गांव समोह डाकघर बणी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
देवेंद्र कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर मंगलवार देर शाम मैहरे से गांव समोह जा रहा था। जैसे ही वह बणी बाजार के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक स्किड हो गई और वह सड़क पर गिर गया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को इस हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि बणी के पास बाइक स्किड होने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।