फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में दो प्रवासी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के आरोप में दो प्रवासी गिरफ्तार
विज्ञापन

जून माह में प्रवासी के साथ की थी मारपीट
मारपीट के बाद प्रवासी की पीजीआई में हुई थी मौत
पत्नी ने पुलिस में दर्ज करवाया मामला, पुलिस ने किए गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुलिस ने हत्या के आरोप में दो प्रवासी मजदूरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मुकेश कुमार और मंगल राम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बीती 1 जून को पक्का भरो में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी एप्रबल के साथ इन दोनों आरोपियों ने मारपीट की थी। इससे एप्रबल बुरी तरह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान 15 जून को उसकी मौत हो गई। मरने से पहले एप्रबल ने अपनी पत्नी को पूरी घटना की जानकारी दे दी थी। इस पर उसकी पत्नी ने पुलिस थाना हमीरपुर में जुलाई माह के तीसरे सप्ताह शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन आरंभ की। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके पर चश्मदीद गवाह भी मिल गया। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि पत्नी की शिकायत के आधार पर छानबीन के दौरान मारपीट का चश्मदीद गवाह मिला है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें