फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटी हत्याकांड में नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: बंटी हत्याकांड में पांच दिन दिन बाद भी सुराग नहीं
विज्ञापन

20 जुलाई की रात लूटपाट कर भाग रहे बदमाश ने मार दी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-4 में बंटी की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शहर के बीच बाइक सवार हत्या करके फरार गए, लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई।
मूलत: बिहार निवासी बंटी (24) निजी कंपनी के ऑनलाइन कारोबार के साथ जुड़ा हुआ था। 20 जुलाई की रात बंटी मौसेरे भाई अर्जुन के साथ सेक्टर-27 से वापस हरौला बाइक से आ रहा था। सेक्टर-4 के रास्ते में दो बदमाश लूटपाट करके भाग रहे थे उसी समय बाइक लेकर बंटी भी वहां से निकला तो लोगों को भागते हुए देख रुक गया। बदमाश भी बंटी के सामने आ गया। बदमाश ने सोचा कि बाइक सवार युवक उसे पकड़ने के लिए रुके हैं और इसलिए उसने गोली चला दी। इससे बंटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
बंटी हत्याकांड को अंजाम देने वालों को चिह्नित करने के लिए 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। जबकि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अनित कुमार, सीओ प्रथम नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें