फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आई बाइक, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। दांदड़ू-गलोड़ सड़क पर री गांव के पास आल्टो कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को बड़सर अस्पताल लाया गया, वहां से उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक सोम दत्त पुत्र प्रकाश चंद गांव चरचेड़ी डाकघर कसवाड़ का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक चालक दांदड़ू से गलोड़ की ओर जा रहा था। 11:30 बजे री गांव के पास बाइक चालक सोम दत्त सामने से आ रही आल्टो कार की चपेट में गया, उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे घायल अवस्था में बड़सर अस्पताल में लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी जयनंद शर्मा का कहना है कि री गांव के पास आल्टो कार से टकराने से बाइक चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक प्रीतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के भोटा चौक के समीप सोमवार शाम को एक तेजर फ्तार कार अचानक पलट गई। इस हादसे में कार सवार सुरक्षित बच गए हैं। किसी भी सवार को कोई चोट नहीं आई है। वहीं, पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें