फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बच्चा घायल, टांडा रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पक्का भरो के पास शनिवार को सड़क पार करते समय कार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर लाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रेफर किया गया है। बच्चे के मुंह और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद नितिन कुमार निवासी हमीरपुर को सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बुरी तरह घायल हुए बच्चे को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इस बारे पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें