फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने चौगान में एक युवक को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे एक युवक के साथ ऐतिहासिक मैदान सुजानपुर में दो युवकों ने मारपीट की है। मारपीट करने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए हैं। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सुजानपुर में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रणजीत सिंह पुत्र बालक राम गांव काकी डाकघर बाशोहा जिला जालंधर पंजाब ने कहा कि वह और उसका भाई दीपक मंगलवार को सुजानपुर में एक शादी में जा रहे थे।
विज्ञापन

वह अपने भाई को मैदान में छोड़कर बाजार सामान लाने के लिए चला गया, लेकिन जब वह वापस आया तो उसका भाई दीपक खून से लथपथ था। रणजीत ने कहा कि उसके भाई के साथ दो युवकों अबू राणा और शुभम ने मारपीट की। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी सुजानपुर श्याम लाल ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें